मुख्यमंत्री की राजस्व कार्मिकों से अपील -संवेदनशीलता दिखाते हुए काम पर लौटें
जयपुर, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर एवं तहसील सेवा के अधिकारियों से अपील की है कि वे प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के दृष्टिगत कार्य बहिष्कार को समाप्त कर काम पर लौटें।
गहलोत ने कहा है कि राजस्व संबंधी कार्यों में पटवारी, गिरदावर एवं तहसील सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है, ऎसे में अभियान के दौरान काम नहीं होने ग्रामवासियों में आक्रोश पैदा हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए संवेदनशील होकर सभी राजस्व कार्मिकों को राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि गांधी जयंती 2 अक्टूबर, 2021 से राज्य के 29 जिलों में प्रारम्भ हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्रामीणजन काफी उत्साह से विभिन्न विभागों से संबंधी अपने कार्यों के लिए आ रहे हैं। ऎसे में हम सबका उत्तरदायित्व है कि इस मौके पर पूरे मनोयोग से जनता के कार्य करें। राजस्व विभाग से संबंधी बहुत से कार्य इन शिविरों में होने हैं, किन्तु अपनी मांगों को लेकर राजस्व विभाग के पटवारी, गिरदावर और तहसील सेवा के अधिकारी शिविर में उपस्थित नहलृ हो रहे हैं। इसके चलते राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण बाधित हो रहा है, जबकि अन्य विभागों द्वारा कार्यों का अच्छी तरह निष्पादन किया जा रहा है।
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दो माह पूर्व ही राजस्व कार्मिकों से हुए समझौते के तहत अधिकांश मांगें पूर्ण हुई हैं, शेष मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाना प्रक्रियाधीन है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en