Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / मुख्यमंत्री ने लॉंच किया राजस्थान आवासन मण्डल का मोबाइल एप, मिलेगी आवश्यक जानकारी

मुख्यमंत्री ने लॉंच किया राजस्थान आवासन मण्डल का मोबाइल एप, मिलेगी आवश्यक जानकारी
News Agency India October 01, 2021 08:44 AM IST

मुख्यमंत्री ने लॉंच किया राजस्थान आवासन मण्डल का मोबाइल एप, मिलेगी आवश्यक जानकारी

जयपुर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के शुभारम्भ अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल के मोबाइल एप RHB AWAS को भी लॉंच किया।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में प्रशासन शहरों के संग अभियान- 2021 के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों के आवासों की आवश्यकता जानने के लिए डिमांड सर्वे करवाया जाएगा। आवास की आवश्यकता का पता लगने पर आवासन मंडल नगर निकायों से जमीन खरीद कर या आवंटित कराकर वहां योजनाएं विकसित कर सकेगा। उन्होंने बताया कि यह सर्वे मण्डल द्वारा मोबाईल एप RHB AWAS के माध्यम से करवाया जाएगा।

आवास की लागत और आकार की आवश्यकता की भी मिल सकेगी जानकारी

इस सर्वे में यूजर से यह जानकारी मांगी जाएगी कि उसे किस श्रेणी का आवास चाहिए जैसे 1 बीएचके, 2 बीएचके, 3 बीएचके अथवा स्वतंत्र आवास। इसके बाद उसे एप में लागत भरनी होगी कि उसे कितनी लागत का आवास चाहिए जैसे 8 से 10 लाख रूपये तक का, 12 से 15 लाख रूपये तक का, 20 लाख रूपये से 25 लाख रूपये तक का अथवा 30 से 40 लाख रूपये तक के मूल्य का। इसके बाद वह अपना शहर अंकित करेगा और अंत में सबमिट बटन दबा कर सर्वे को पूर्ण करेगा। इससे तीन बातें पता चलेंगी कि किस शहर के लोगों को किस आकार का और किस मूल्य का आवास चाहिए।

सर्वे में भाग लेना है बेहद आसान

स्वयं को रजिस्टर करें, स्वंतत्र आवास एवं फ्लैट का विकल्प का चयन करें, आवास के क्षेत्रफल का चयन करें और उसके बाद आवास की लागत का चयन करे सबमिट दबा कर सर्वे को पूर्ण करें।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS