उदयपुर शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास-lll एवं lV बांधों के निर्माण हेतु 1691 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। इससे उदयपुर शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थाई निराकरण किया जा सकेगा।
इन बांधों के द्वारा उदयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति हेतु 1 हजार मिलियन क्यूबिक फीट जल प्रतिवर्ष डायवर्ट किया जाएगा। उदयपुर शहर में इन बांधों से 3.43 करोड़ लीटर अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध होने से 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
उल्लेखनीय है कि बजट 2023-24 में उदयपुर में देवास-lll एवं lV बांधों के निर्माण की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी है।