वैक्सीन सप्लाई में कमी को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत और MLA गणेश घोघरा ने कटघरे में लिया केंद्र को !
क्सीन पॉलिटिक्स अब भी थमती नज़र नहीं आ रही है। फ़िलहाल राजस्थान में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार धक्का स्टार्ट कहा है जो मुफ्त वैक्सीन का बोलकर उसकी सप्लाई समय पर कर पाने में भी सक्षम नहीं है।
वहीँ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि -राजस्थान वैक्सीनेशन में अग्रणी राज्य रहा है, प्रदेश में अब तक 2.36 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। राजस्थान में प्रतिदिन 15 लाख तक वैक्सीन लगाने की क्षमता विकसित की है लेकिन हमको प्रतिदिन औसतन 3 से 4 लाख डोज़ ही प्राप्त हो रही है। राजस्थान को केन्द्र सरकार द्वारा वैक्सीन की कम सप्लाई के कारण प्रदेश में बार-बार वैक्सीन की कमी हो रही है। इसी कारण कल अधिकांश जिलों में वैक्सीनेशन का काम बन्द रहेगा। मैं केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि प्रदेश की वैक्सीन सप्लाई बढ़ाई जाए जिससे बार-बार वैक्सीनेशन का काम ना रुके। मेरा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध है कि राज्य के सभी निवासियों जिनकी सैकिंड डोज़ ड्यू हो गयी है, के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, जिससे हम संभावित तीसरी लहर को रोक सकें।
वही डूंगरपुर MLA और राजस्थान युथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने ट्वीट कर कहा कि -बाते बड़ी करने से क्या होगा सतीश पूनिया जी, केंद्र सरकार राज्यो को वैक्सीन की सप्लाई करना ही बीच बीच में बंद कर देती है ऐसा लग रहा है 303 सीटों वाली भाजपा की केंद्र सरकार धक्का स्टार्ट है जो मुफ्त वैक्सीन का बोलकर उसकी सप्लाई समय पर कर पाने में भी सक्षम नहीं है। केंद्र सरकार की सुस्ती है या फिर राजस्थान के साथ पक्षपात? राजस्थान के 25 सांसद क्या अपना कर्तव्य समझते है या सिर्फ वो राज्य सरकार पर दोषारोपण करने को ही अपनी ज़िम्मेदारी मान रहे है? बार बार प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम रुकने का ज़िम्मेदार कोई और नहीं बल्कि देश के पीएम के साथ प्रदेश के 25 सांसद है।