जयपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री गोविन्द देव जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधिवत् पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री को प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।