Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

clean-udaipur प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए
Aayushman Bhatt March 24, 2026 05:00 PM IST
जयपुर, 24 मार्च। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा पंचायती राज (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री ए. राठौड ने मंगलवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती राठौड ने मेडिकल हेल्थ विभाग, मेडिकल शिक्षा विभाग तथा राजस्थान राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी (राशा) से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। संपर्क पोर्टल पर 23 मार्च 2025 से 23 मार्च 2026 तक मेडिकल हेल्थ विभाग के कुल 79,512 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें से 74,455 (93.64 प्रतिशत) का निस्तारण किया जा चुका है। इन मामलों के समाधान का औसत समय 18 दिन रहा तथा लगभग 66 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। इसी प्रकार मेडिकल शिक्षा विभाग से जुड़े 9,830 प्रकरणों में से 9,230 (93.90 प्रतिशत) का निस्तारण किया गया। इनका औसत निस्तारण समय 27 दिन रहा, जबकि करीब 65 प्रतिशत परिवादी संतुष्ट पाए गए। वहीं राजस्थान राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी (राशा) से संबंधित 15,457 प्रकरणों में से 14,417 (93.27 प्रतिशत) का समाधान किया गया, जिनका औसत निस्तारण समय 28 दिन रहा और लगभग 72 प्रतिशत परिवादियों ने संतुष्टि जताई।
सचिवालय स्थित लाइब्रेरी बिल्डिंग में स्थापित संपर्क हेल्पलाइन 181 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान श्रीमती राठौड ने स्वयं परिवादियों की समस्याएं सुनीं और उनसे सीधे संवाद कर फीडबैक लिया। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जैसलमेर के उम्मेद सिंह, दौसा के मनीष, भरतपुर के तेजसिंह, डीडवाना-कुचामन के नेमिचंद बारूपाल, श्रीगंगानगर के सूरज कुमार, अलवर के राजाराम मीणा, जयपुर के लोकेन्द्र, संदीप शर्मा व प्रेमदेवी मीणा, जोधपुर के सुनील, बीकानेर के राजेन्द्र, उदयपुर के हीरालाल, नागौर के प्रकाश, बांसवाड़ा के पवन तथा कोटा के उमेश सोनी सहित अन्य परिवादियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं। 181 हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराकर उसका शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS