उदयपुर के गोदाम से अवैध चन्दन की 13 लाख रूपये की 1668 किलोग्राम लकडी जब्त, एक गिरफ्तार !
जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई द्वारा शहर में चन्दन की अवैध लकडी का व्यापार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रदान किये गये थे। जिस पर श्री मनीष चारण थानाधिकारी धानमण्डी को श्री पूरण सिंह प्रभारी डीएसटी शाखा उदयपुर के माध्यम से सुचना मिली की कारवाडी में एक व्यक्ति अपने गोदाम पर अवैध चन्दन की लकडी रख कर बेचता है।
जिस पर मनीष चारण थानाधिकारी धानमण्डी, पूरण सिंह प्रभारी डीएसटी शाखा उदयपुर व रामसुमेर थानाधिकारी सूरजपोल मय टीम द्वारा कारवाडी के उक्त गोदाम पर दबिश दी गई तो गोदाम खुला हो एक व्यक्ति अन्दर पाया गया। जिससे पुछताछ करने पर उसने अपना नाम होमा पिता केसा खैर निवासी नवा गडा नाई जिला उदयपुर होना बताया। गोदाम मे पडे कट्टो में पडे माल व गोदाम मालिक के बारे मे पुछने पर उसने गोदाम मालिक का नाम जमील मोहम्मद शेख पिता स्व0 अल्ला बख्स निवासी कारवाडी होना बताया व कट्टो में चन्दन की लकडी व चन्दन की लकडी का बुरादा होना बताया।
मौके पर लकडी काटने की हाथ से बनाई गई मशीन जिस पर विधुत मोटर लगी हुई थी व तोलने का काटा-बांट भी पाया गया। मोके पर कुल 73 कट्टे पाये गये जिनमें चन्दन की लकडी व चन्दन की लकडी का नमीं युक्त बुरादा जिसका वजन लगभग 1668 किलोग्राम व अनुमानित लागत करीब 13 से 13.5 लाख है। होमा से उक्त चन्दन की लकडी को बेचने के लाईसेन्स बाबत् पुछा गया तो उसने स्वंय व जमील के पास कोई वैध लाईसेन्स नहीं होना बताया। गोदाम मालिक जमील को कार्यवाही की भनक लग जाने से वह अपना मोबाईल स्विच आफ करके अपने घर से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से उक्त सामग्री को जब्त कर धारा 41,42 फोरेस्ट एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।