जोशीमठ में रैणी के पास फटा ग्लेशियर, 150 से ज्यादा लोग हुए लापता !
उत्तराखंड के जोशीमठ में रेनी के पास ग्लेशियर ढह गया हैं।धौलीगंगा नदी में जल स्तर चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र के रेनी गांव में एक बिजली परियोजना के पास अचानक हिमस्खलन के बाद बढ़ गया। चमोली के जिला मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को धौलागंगा नदी के किनारे स्थित गांवों में रहने वाले लोगों को बाहर निकालने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड के सीएम टीएस रावत ने कहा, "चमोली जिले से एक आपदा की सूचना मिली है। जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभागों को स्थिति से निपटने के लिए निर्देशित किया गया है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
इसी दौरान चमोली पुलिस ने जनमानस को सूचित किया है कि तपोवन रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर आने के कारण ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट को क्षति पहुँची है,जिससे नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है,ज़िस कारण अलकनंदा नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील है कि अतिशीघ्र सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है ।
उधर SDRF के सूत्रों के अनुसार 150 से ज्यादा लोग लापता है। गाज़ियाबाद से 45 सदस्यीय टीम मौके पर भेजने की जानकारी आ रही है। ऋषी गंगा पावर प्रोजेक्ट को नुकसान होने की खबर भी आ रही है।
अगर आप प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं, आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो कृपया आपदा परिचालन केंद्र के नम्बर 1070 या 9557444486 पर संपर्क करें।
ज की आपूर्ति हो चुकी है। बाकी डोज भी इन देशों को भेजी जा रही हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk