Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट-अशोक गहलोत

clean-udaipur कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट-अशोक गहलोत
दिनेश भट्ट June 15, 2022 04:33 PM IST

नई दिल्ली, 15 जून 2022 : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ED की पूछताछ तीसरे दिन भी जारी है। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता लगातार इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं कई कांग्रेसी नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। 

 

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और दिल्ली में कांग्रेस नेताओं को पार्टी दफ्तर जाने से रोकने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को निशाने पर लिया है। सीएम गहलोत ने कहा ​कि देश में ऐसा यह पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय में हमारे नेताओं के जाने पर रोक लगा दी गई है। सीएम ने कहा कि इनकी इतनी हिम्मत कैसे हो रही है कि यह हमारे नेताओं को हेडक्वार्टर में नहीं घुसने दे रहे, यह गलती भारी पड़ेगी।

इसके बाद ट्विटर पर बयान देते हुए अशोक गहलोत ने कहा-

 

"कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है।मोदी सरकार शायद भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा पैदा करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश और लोकतंत्र के लिए आगे बढ़कर कुर्बानी दे दी पर झुकना नहीं सीखा। इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी।मैं कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस द्वारा पत्रकारों से मारपीट की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस निष्पक्ष होकर काम कर रहे पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।"

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS