वीडियो: सेंट्रल एकेडमी स्कूल कर रहा मनमानी, फर्जी अभिभावक कमेटी बनाने पर हुआ हंगामा !
उदयपुर सरदारपुरा स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में फीस वृद्धि के विरोध में आज फिर बढ़ी हुई फीस को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रसाशन के बीच हंगामा हुआ और कई दिनों से चली आ रही समस्या पर पिछले छह माह से अभिभावकों और स्कूल संचालको के मध्य अभिभावकों ने लामबद्ध होकर स्कूल में प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन ने रसूख के आगे न तो अभिभावकों की सुनी और न ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की ।
हंगामे की वज़ह सेंट्रल अकेडमी में अभिभावक कमेटी का बनना रहा जहाँ बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया की स्कूल ने अभिभावक कमेटी बनाने के नाम पर उनके साथ फर्जीवाड़ा किया है। आज स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को स्कूल बुलाकर अभिभावक कमेटी बनाने की बात कही गई ।अभिभावक कमेटी के लिए लॉटरी सिस्टम द्वारा अभिभावकों का चयन किया जाना था। अभिभावकों का कहना है की लॉटरी में उन अभिभावको का चयन किया गया जो मौके पर मौजूद ही नहीं थे। इस पर वहाँ उपस्थित लोगों ने जब वहां मौजूद अभिभावकों में से ही कमेटी बनाने को कहा गया तो स्कूल प्रशासन ने इसे नकार दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार सत्र की शुरुआत में सेंट्रल एकेडमी स्कूल हिरण मगरी, सरदारपुरा और अंबामाता ने अपनी फीस बढ़ाई थी, जिसे माता-पिता ने हल्के में नहीं लिया था । कथित तौर पर स्कूल की फीस 500 से 1500 रुपये बढ़ा दी गई थी और हर साल किताबें भी बदल दी जाती हैं, जिससे अभिभावकों पर बोझ बढ़ता है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल की कार्यप्रणाली की पूरी जांच होनी चाहिए और स्कूल को शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।अभिभावकों ने एकत्रित होकर अपनी बात सरदारपुरा स्कूल शाखा के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर स्कूल प्रशासन को बता भी दी थी और साथ ही स्कूल को इस बावत कई बार ज्ञापन भी दिया जा चूका था ।
इसी बीच फीस देने का दबाव बनाते हुए कुछ दिन पहले 6 नवम्बर के दिन स्कूल प्रशासन ने कई बच्चों को क्लास से निकाल कर हॉल में बैठा दिया गया और फीस के लिए अभिभावकों को फ़ोन कराये गए और हद्द तो तब हो गयी जब बच्चों को फीस मुद्दे को लेकर स्कूल में रोका जाने लगा। स्कूल प्रशासन ने एक तरीके से छात्रों को बंधक बना कर ढाल की तरह उपयोग करने की जुगत लगा दी।