वीडियो: सेंट्रल एकेडमी स्कूल हाई वोल्टेज ड्रामे में अभिभावक पहुँचे पुलिस और कलेक्टर के पास !
सेंट्रल एकेडमी स्कूल की विभिन्न शाखाओं में फीस वृद्धि के विरोध में अभिभावकों ने लामबद्ध होकर स्कूल में पूरे दिन प्रदर्शन किया और स्कूल प्रबंधन ने रसूख के आगे न तो अभिभावकों की सुनी और न ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की । रिपोर्ट्स के अनुसार सत्र की शुरुआत में सेंट्रल एकेडमी स्कूल हिरण मगरी, सरदारपुरा और अंबामाता ने अपनी फीस बढ़ाई थी, जिसे माता-पिता ने हल्के में नहीं लिया था । कथित तौर पर स्कूल की फीस 500 से 1500 रुपये बढ़ा दी गई थी और हर साल किताबें भी बदल दी जाती हैं, जिससे अभिभावकों पर बोझ बढ़ता है। अभिभावकों ने मांग की है कि स्कूल की कार्यप्रणाली की पूरी जांच होनी चाहिए और स्कूल को शिक्षा विभाग के नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया जाना चाहिए।अभिभावकों ने एकत्रित होकर अपनी बात सरदारपुरा स्कूल शाखा के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर स्कूल प्रशासन को बता भी दी थी और साथ ही स्कूल को इस बावत कई बार ज्ञापन भी दिया जा चूका था ।
इसी बीच फीस देने का दबाव बनाते हुए स्कूल प्रशासन ने कई बच्चों को क्लास से निकाल कर हॉल में बैठा दिया गया और फीस के लिए अभिभावकों को फ़ोन कराये गए और हद्द तो तब हो गयी जब बच्चों को फीस मुद्दे को लेकर स्कूल में रोका जाने लगा। स्कूल प्रशासन ने एक तरीके से छात्रों को बंधक बना कर ढाल की तरह उपयोग करने की जुगत लगा दी। बुधवार सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक सरदारपुरा में सेंट्रल एकेडमी के बाहर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में कई पेरेंट्स शामिल थे और स्कूल प्रशासन पर पूर्व सूचना दिए बिना शुल्क संरचना बढ़ाने का आरोप लगाया ।
सूत्रों के अनुसार बढ़ी हुई फीस को लेकर अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच तकरार होने पर अभिभावकों ने अपनी शिकायत SDM सिटी से और फिर जिला शिक्षा अधिकारी से भी की और उन्होंने भी स्कूल को क्लीन चिट नहीं दी।
इसी बीच शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुँच गए और दिन से ही स्कूल प्रसाशक से बात करने के लिए तैयार थे लेकिन स्कूल प्रसाशक ने अधिकारियों और अभिभावकों से बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। बच्चों सहित अभिभावक स्कूल प्रांगण में डेरा जमाए खड़े रहे और अंत में रात को अभिभावकों ने जिला कलेक्टर से संपर्क कर भूपालपुरा पुलिस थाने में स्कूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी ।