केन्द्र ने भेजी अब तक वैक्सीन की 39.59 करोड़ से अधिक खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को !
केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीकों की सर्व-उपलब्धता का नया दौर 21 जून, 2021 से शुरू किया गया है। टीकाकरण अभियान को अधिक से अधिक वैक्सीन की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की गई, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन प्रदान करके उन्हें समर्थन दे रही है। टीकों की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार वैक्सीन निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निःशुल्क प्रदान करेगी।
केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 39.59 करोड़ से अधिक (39,59,21,220)खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान की गई हैं। इसके अलावा 30,250खुराकें भेजे जाने की तैयारी है।
आज आठ बजे सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के हिसाब से उपरोक्त खुराकों में से बेकार हो जाने वाली खुराकों को मिलाकर कुल 38,07,68,770खुराकों की खपत हो चुकी है।
अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा निजी अस्पतालों के पास कोविड-19 टीके की1.51 करोड़ से अधिक(1,51,52,450)अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें बची हैं, जिन्हें लगाया जाना है।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 36.76 करोड़ डोज लगाई गई हैं।
अब तक पूरे देश में कुल 3,01,04,720 मरीज स्वस्थ हुए।
रिकवरी दर में बढ़ोत्तरी वह 97.28 प्रतिशत पहुंची।
पिछले 24 घंटों के दौरान 41,000 मरीज स्वस्थ हुए।
पिछले 24 घंटों में भारत में 38,792 नये मामले दर्ज हुए।
भारत में इस समय सक्रिय मामले 4,29,946 हैं।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 2.25 प्रतिशत है।
दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत है, जो लगातार 23वें दिन तीन प्रतिशत से कम पर कायम है।
जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 43.59 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
Byline/Credit by : Dinesh Bhatt
Email:dinesh.bhatt@newsagencyindia.com
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en