केंद्र ने किसान विरोधी बिल लाकर जनता के हितों पर किया कुठाराघात- श्रम राज्य मंत्री
जयपुर, 28 दिसम्बर। श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी बिल लाकर आम जनता के हितों पर कुठाराघात किया है।
जूली सोमवार को अलवर जिले के नटनी के बारां स्थित सभा स्थल पर किसान संवाद कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है जो इस कड़ाके की सर्दी के बीच विरोध प्रदर्शन कर रहा है और केंद्र सरकार हठधर्मिता अपना कर किसानों की बात सुनने के स्थान पर उन पर ही अनर्गल आरोप लगाकर किसान संगठनों में फूट डालने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने अपने काले कानून वापस नहीं लिए तो पूरे देश की जनता केंद्र सरकार के तुगलकी कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आज से कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अब राज्य सरकार भी पुरजोर तरीके से इन काले कानूनों का विरोध करते हुए आमजन को भी जागृत करने का प्रयास करेगी।
परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने सोमवार को मालाखेडा थाना क्षेत्र के गांव नावली में 11 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या होने पर बालक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। श्रम राज्य मंत्री ने कहा कि पुलिस के द्वारा इस मामले में गहन तहकीकात की जा रही है और आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को इस प्रकार के हादसों से सबक लेकर अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मानसिकता को बदलना होगा।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.