कैफ़े कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का अता-पता नहीं !
कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कैफे चेन सीसीडी (Cafe Coffee Day) के मालिक वीजी सिद्धार्थ का सोमवार रात से अता-पता नहीं चल पा रहा है । जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ 29 जुलाई को बेंगलुरु से मंगलुरु जाने के दौरान रास्ते में करीब आठ बजे नेत्रावती नदी के पुल पर गाड़ी से नीचे उतरने के बाद सैर करने की बात कहकर निकले और उसके बाद नहीं लौटे। पुलिस को आशंका है कि सिद्धार्थ बहती नदी में कूद गए होंगे तभी ड्राइवर को वहां नहीं मिले। बहरहाल उनकी तलाश में 200 पुलिसकर्मियों समेत 25 गोताखोरों को लगाया गया है।