CBSE ने जारी किया परीक्षा टाइम टेबल, 1 जुलाई से होंगी परीक्षाएं !
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा होने के बाद से ही स्टूडेंट्स परीक्षाओं की डेट का इंतजार कर रहे थे ।अब स्टूडेंट्स का कई दिनों का इंतजार खत्म हो गया है और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज 10वीं (पुर्वी दिल्ली )और 12वीं बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है।
10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई ने पेंडिंग एग्जाम का शेड्यूल जेईई मेन और नीट एग्जाम की तिथियों को ध्यान में रखकर तय किया है। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक होगी। वहीं, नीट यूजी 2020 का आयोजन 26 जुलाई 2020 को किया जाएगा।