कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी आईपीएस अफसर को लुकआउट नोटिस !
शारदा चिटफंड घोटाले के संबंध में जांच का सामना कर रहे कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी आईपीएस अफसर राजीव कुमार की मुसीबते बढ़ती जा रही है। राजीव कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। शारदा चिटफंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की मांग पर यह लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार अब अगले एक साल तक अगर राजीव कुमार विदेश जाने के लिए एयरपोर्ट या बंदरगाह का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकेगा। इसके बाद उन्हें सीबीआई को भी सौंपा जा सकेगा।
शारदा चिटफंड घोटाले में सीबीआई जांच के घेरे में फंसे पश्चिम बंगाल के आईपीएस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी राजीव कुमार ने बुधवार को दोबारा सुप्रीम कोर्ट का में अपील की थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका पाए राजीव कुमार की ओर से बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका में अग्रिम जमानत की मांग की गई थी। इसके साथ ही राजीव कुमार ने मामले की जांच कर रही सीबीआई पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। .