Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / अनरेगुलेटेड स्कीम में पैसा जमा करने वाली सोसायटियों के खिलाफ मुकदमें होंगे दर्ज

अनरेगुलेटेड स्कीम में पैसा जमा करने वाली सोसायटियों के खिलाफ मुकदमें होंगे दर्ज
News Agency India August 01, 2021 10:37 AM IST

अनरेगुलेटेड स्कीम में पैसा जमा करने वाली सोसायटियों के खिलाफ मुकदमें होंगे दर्ज

जयपुर, 30 जुलाई। रजिस्ट्रार सहकारिता मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य में 43 मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के निरीक्षण के लिए कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। सहकारी निरीक्षक 1 अगस्त से 31 अगस्त तक इन सोसायटियों का निरीक्षण कर 15 सितम्बर, 2021 तक विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

अग्रवाल शुक्रवार को यहां सहकार भवन में मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के घोटालों व अनियमिताओं को रोकने के लिए गठित विजिलेंस अथोरिटी की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों की शिकायतें होने पर विभाग की ओर से जांच की जाएगी और सख्त कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

रजिस्ट्रार ने कहा कि जो सोसायटिया अनरेगुलेटेड स्कीम के तहत पैसा जमा करती है तो ऎसी सोसायटियों के खिलाफ पुलिस एवं एसओजी में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रजिस्ट्रार से 43 मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के संबंध में समितियों के पंजीयन, पत्रदि एवं उत्तरदायी व्यक्तियों कीप्रमाणितप्रति सहित अन्य सूचनाऎं प्राप्त होने पर इन सोसायटियों के विरूद्ध बेनिग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम एक्ट-2019 के तहत डेजीगनेटेड कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार ये सोसायटियों लोगों की गाढी कमाई की जमाऎं नही लौटा रही है, ऎसे में आमजन भी ऎसी क्रेडिट सोसायटियों की लोभ-लुभावनी स्कीमों व ऊंची ब्याज दर की लालच में ना आए। अपंजीकृत क्रेडिट सोसायटियों से किसी भी प्रकार की जमा एवं निकासी नही करे तथा निवेशक धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल राज सहकार पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS