सूरजपाेल चौराहे पर बन रही छह मंजिला पार्किंग पर वाद दायर, काेर्ट कमिश्नर हुए नियुक्त !
उदयपुर स्मार्ट सिटी के तहत सूरजपाेल चौराहे पर बन रही छह मंजिला पार्किंग शुरू से ही विवादों का साया हावी रहा और इस मामले में पेश अस्थायी निषेधाज्ञा के प्रार्थना-पत्र पर सुनवाई करते हुए सिविल न्यायालय शहर उत्तर के पीठासीन अधिकारी ने राजेश उपाध्याय काे काेर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है । उपरोक्त मामले में परिवादी तीज का चाैक निवासी सुखेर नागाैरी, नेहरू बाजार निवासी अशाेक आचार्य और अंबामाता की घाटी निवासी कृष्णगाेपाल आमेटा ने अधिवक्ता महेश वागड़ी के जरिए कलेक्टर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता, जिला परिवहन अधिकारी, स्मार्ट सिटी सीईओ के खिलाफ अस्थायी निषेधाज्ञा का प्रार्थना-पत्र पेश किया है ।
काेर्ट कमिश्नर रविवार सुबह 11 बजे के आसपास सूरजपोल जाकर माैका देखेंगे।
वाद में बताया गया है कि पार्किंग केवल 86 काराें काे पार्क करने के लिए बनाई जा रही हैं। जबकि सूरजपाेल के आस-पास पार्किंग की जगह उपलब्ध हैं। इसमें से टाउनहाॅल, बैंक तिराहा, देहली गेट आदि स्थानों है। पार्किंग स्थल जमीन की कीमत करीब 32 कराेड़ रुपए है और निर्माण लागत 3 कराेड़ रुपए है। प्रत्येक कार की पार्किंग 40.70 लाख रुपए की हाेगी जबकि एक कार की सामान्य लागत 7-8 लाख रुपए हाेती है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk