उदयपुर आईआईएम तक पहुँची कैब विरोध की आग,ईमेल कर उकसा रहे छात्रों को !
जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार जहाँ दोपहर भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (आईआईएम-ए) के बाहर जमा हुए करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं विरोध से जुड़े लोग चुपचाप अलग अलग संस्थानों से विभिन्न प्रबंधन संस्थानो सहित IIT जैसे संस्थानों के छात्रों को ईमेल कर विरोध से जुड़ने को कह रहे।
ऐसा ही एक ईमेल कॉपी ट्विटर पर मौजूद है जहाँ उदयपुर आईआईएम के एक सेकंड ईयर के स्टूडेंट को ईमेल कर विरोध प्रदर्शन करने हेतु कहा गया है।
समझ नहीं आता कि कौन ऐसा वर्ग है जो इस तरह के देश विरोधी कामों के लिए छात्रों को प्रोत्साहित कर रहा है ?