वीडियो : उदयपुर में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में भाजपा ने निकाला पैदल मार्च !
सोमवार को उदयपुर में नागरिकता संसोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से को पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च का शुरूआती स्थल टाउन हाल रहा जहाँ से शहर के विभिन्न मार्गों बापूबाजार, देहलीगेट, हाथीपोल, चेतक, कोर्ट चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा और बिल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। पैदल मार्च के दौरान देश भक्ति के नारे लगाते युवा हाथों में तिरंगे व केसरियां झंडे लहराते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे थे।
कलक्ट्री पहुँच कर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। रैली में जगह-जगह भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। रैली जब देहली गेट से अश्विनी बाजार होते हुए हाथीपोल पहुंच रही थी , इस दौरान हाथीपोल चौराहा पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था । रैली में महिला मोर्चा कार्यकर्ता सबसे आगे चल रही थी। पैदल मार्च को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, पूर्व महापौर रजनी डांगी, गिर्वा प्रधान तख्तसिंह शक्तावत, अतुल चंडालिया आदि ने झंडी दिखाकर टाउन हाल से रवाना किया।मीडिया प्रभारी बी.एल. डांगी ने बताया कि पैदल मार्च में कई संगठनो के युवाओं ने भी हिस्सा लिया, इसमें जिला महामंत्री मोहन गुर्जर, गोपाल जोशी, नितिन जैन, प्रेमसिंह सिसोदिया, वैभव भण्डारी, नवलराम डांगी, कुन्दन चौहान, सन्नी पोखरना, मोहित सनाढ्य, नरेश मेघवाल आदि शामिल थे।