Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वीडियो : उदयपुर में CAA और NRC के विरोध में रैली !

clean-udaipur वीडियो : उदयपुर में CAA और NRC के विरोध में रैली !
News Agency India January 01, 2020 06:06 PM IST

वीडियो : उदयपुर में CAA और NRC के विरोध में रैली !

उदयपुर में मुस्लिम समाज के कई संगठनों के साथ भीम आर्मी ,बहुजन क्रांति मोर्चा ,बोहरा समाज और अन्य कई वाम संगठनों ने CAA ,CAB और NRC के विरोध में प्रदर्शन किया। महत्वपूर्ण बात ये रही कि ये प्रदर्शन जहाँ शांति पूर्ण रहा वही माइक पर बार बार नारे लगाने के लिए एतिहात बरतने को कहां जा रहा था ।

विरोध में आज़ादी के नारे लगाए गए। प्रोटेस्ट के दौरान मुस्लिम महिलाएं भी देखी गयी और साथ में कई वृद्ध व्यक्ति भी देखे गए। माइक और स्पीकर्स के लिए एक गाड़ी अलग से चल रही थी जिसमे अलग अलग माइक पर लोग नारे लगा रहे थे। आज़ादी मांगी गयी लेकिन इस प्रोटेस्ट में मनुवाद से भी आजादी मांगी गयी और अलग अलग मुद्दों पर आज़ादी की बात की गयी। प्रोटेस्ट में ज्यादतर लोगो को पता नहीं था कि वो विरोध में किस बिल के विरोध में आए है ? ज्यादातर लोग ये कह रहे थे कि बिल मुस्लिम समाज के विरोध में है लेकिन जब उन्हें बिल के बारे में उनसे पुछा गया तो उन्हें तथ्यपरक जानकारी नहीं मिली।

विरोध में हज़ारों लोग सर पर काली पट्टी बाँधे घूम रहे थे और हाथों में सैकड़ो तख्तियाँ थी जिस पर NRC की जगह NCR लिखा था। मतलब साफ़ था कि ये तख्तियाँ बहुत जल्दी में बनवायी गयी थी और इतनी सारी विरोध सामग्री को छपवाने के लिए खूब पैसे की जरुरत को कही न कही से फंडिंग मिली है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS