बिज़नेस मेन आगे आये कोरोना में मदद को लेकिन बॉलीवुड अब तक कंजूस !
भारत में कोरोना महामारी पैर पसार कर चली जा रही है। जहां एक और चीन के सबसे बड़े बिजनेसमैन जैक मा ने दक्षिण एशियाई देशों को अरबों रुपए की मदद की पेशकश की है ,वही भारतीय बिजनेसमैन और बॉलीवुड सितारों ने कोरोना को लेकर अभी तक किसी मदद का ऐलान नहीं किया था।
इसे देखते हुए सबसे पहले आनंद महिंद्रा और उसके बाद में पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा आगे आए और कोरोना महामारी को देखते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अब तक की सबसे बड़ी राहत 100 करोड रुपए देने की घोषणा की है, वही आनंद महिंद्रा अपने 1 महीने की पूरी सैलरी कोरोना के इलाज के लिए देने वाले हैं जबकि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने 5 करोड़ की मदद का ऐलान किया है।
जहां एक और वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और आनंद महिंद्रा कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार और समाज की मदद करते हैं वही बॉलीवुड से अभी तक किसी सितारे ने कोरोना को लेकर सरकार की मदद का कोई ऐलान नहीं किया है।