सूरजपोल पर अवैध सामान के साथ बस खराब,पुलिस सहित बिक्री कर विभाग लापरवाह !
आज सूरजपोल चौराहे पर एक प्राइवेट बस खराब रोड पर पड़ी है जिसकी छत पर हरे कलर के त्रिपाल में कुछ सामान है। सुबह से बस खड़े हुए 4 घण्टे से ज्यादा होने को है और ट्रैफिक पुलिस ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। जनता खुद मैनेज कर सड़क से गुजर रही है। खास बात ये कि छत पर हरे कलर के त्रिपाल में कुछ सामान है जिसकी कोई जानकारी बिक्री कर विभाग ने अब तक नहीं उठाई है।
आपको बताते चले उदयपुर और राज्य के अन्य हिस्सों से चलने वाली बसों में सीटों के नीचे और छत पर रख कर बिना बिल के करोड़ों रूपये का सामान रोज इधर से उधर होता है। सम्बंधित विभाग जान बूझ कर अपनी आँखों में पट्टी डाल कर बैठा रहता है।
जिम्मेदार खामोश है क्योंकि जनता मौन है।