वीडियो : फतहसागर में भ्रमण पर भैंसे, UIT के बनाये आइलैंड आये रास !
उदयपुर शहर में आवारा मवेशी विचरण कोई नयी बात नहीं है। पूरे शहर में कमोबेष आवारा मवेशी यहाँ तहाँ खड़े नज़र आ जाते है और कई हादसे इन आवारा मवेशियों के कारण उदयपुर शहर में घटित भी हो चुके है। स्थानीय प्रशाषन के पास इन आवारा मवेशियों से निजात पाने का कोई ठोस प्लान नहीं है।
कल शाम रविवार को कुछ भैंसे फतहसागर के रानी रोड पर UIT द्वारा बनवाए गए आइलैंड पर विचरण करती नज़र आयी। इसका मतलब ये हुआ कि इन आवारा मवेशियों का विचरण शहर भर के चौराहों और गलियों के साथ पर्यटक स्थलों पर भी बढ़ता जा रहा है और दूसरा तथ्य ये भी है कि स्थानीय प्रशाषन जैसे UIT दो सालों तक भी इन बनाए गए आइलैंड का विकास नहीं कर सका है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
दुनिया के सबसे सूंदर शहर के शहरवासियों को आवारा मवेशियों से कब निजात मिलेगी,ये यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk