Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भाजपा का "संकल्प पत्र" तो दिखावा है, इनका असली मेनिफेस्टो है 'संविधान बदलो पत्र' - प्रियंका गांधी

arth-skin-and-fitness भाजपा का "संकल्प पत्र" तो दिखावा है, इनका असली मेनिफेस्टो है 'संविधान बदलो पत्र' - प्रियंका गांधी
दिनेश भट्ट April 14, 2024 02:23 PM IST

भाजपा का "संकल्प पत्र" तो दिखावा है, इनका असली मेनिफेस्टो है 'संविधान बदलो पत्र' - प्रियंका गांधी 

आज नई दिल्ली में भाजपा द्वारा अपना संकल्प पत्र जारी किया गया । इस पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की दिग्गज नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि -

 

भाजपा का "संकल्प पत्र" तो दिखावा है। इनका असली manifesto है 'संविधान बदलो पत्र'। गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।

याद रखिए, देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र बीजेपी पहले नीचे से ही शुरू करती है। शुरूआत में सबसे ऊपर के नेता पब्लिक के सामने संविधान की कसमें खाएँगे मगर रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं। बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे। 

बाबा साहेब का संविधान भारत की आत्मा है। हमारा संविधान देश के करोड़ों लोगों को सम्मान से जीवन जीने का हक देता है। संविधान लोकतंत्र के केंद्र में आम अवाम को रखता है।

आज हम सबको एकजुट होकर भाजपा के 'संविधान बदलो मिशन' को खारिज करना होगा और डंके की चोट पर कहना होगा देश संविधान से चलेगा और हम सब संविधान बदलने की मंशा रखने वालों को मिलकर हरायेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
labhgarh

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS