22 दिसम्बर 2022 :दुनिया के कई देशों में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी इसका असर दिखने लगा है।इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना संकट को देखते हुए राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा को सस्पेंड कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा-'फिलहाल रोक दिया गया है जनाक्रोश यात्रा को, आगामी दिनों में तय किया जाएगा स्थिति के लिहाज अगला प्लान।राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन,जंगलराज और भ्रष्टाचार के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की “जनाक्रोश यात्रा”को अपार जन समर्थन मिल रहा था,लेकिन कोविड की सामान्य सावधानी एवं निर्देशों को देखते हुए जनहित में आगामी समय तक स्थगित किया गया है।"
उधर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्र की ओर से लिखी गई चिट्ठी पर कहा- “मुझे चिट्ठी लिखी गई, अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं. ये सब बहाने हैं. भारत की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं.” उन्होंने आगे कहा कि कहा जा रहा है मास्क पहनो, यात्रा रोको। इस यात्रा में कोई नफरत नहीं है, इसी सच्चाई से लोग डर गए हैं।