मध्य प्रदेश की सियासत में नया मोड़ , राज्यपाल के सामने BJP विधायकों ने निकाली परेड !
मध्य प्रदेश की सियासत ने ऐसा फ़िल्मी मोड़ लिया जिसकी कल्पना करना भी फ़िल्मी लगता है। आज मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित होने के बाद कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट नहीं हो पाया। इस कदम के बाद भाजपा एक्टिव मोड में आ गयी, पहले तो उन्होंने फ्लोर टेस्ट कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर डाली, वहीं उसके बाद राज्यपाल के सामने 106 विधायकों की परेड भी करवाई।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 106 विधायकों की राज्यपाल लालजी टंडन के सामने परेड करवा कर सीधा सन्देश दिया कि बहुमत भाजपा के पास है । शिवराज सिंह चौहान की इस कार्रवाई के पीछे कमलनाथ के फ्लोर टेस्ट कराने की मांग साफ़ नज़र आती है । उन्होंने परेड के बाद समर्थन की सूची राज्यपाल को सौंप दी है ।
इस दौरान राज्यपाल ने विधायकों को भरोसा दिया कि वह संविधान के अनुसार कार्यवाही करेंगे। राज्यपाल बोले कि विधायकों के अधिकारों का हनन नहीं होगा। राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी ओर से कहा गया कि हमने राज्यपाल को सूचित किया कि आपके आदेश का पालन नहीं हुआ है।