प्रताप की पुण्यतिथि पर ताले में बंद है प्रतिमा, भाजपा बोर्ड सहित निगम भूल गया सम्मान !
19 जनवरी को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के रूप में मनाया जाता है। पुरे विश्व मे महाराणा प्रताप को सम्मान और शौर्य का प्रतीक माना जाता है ।
वही उदयपुर नगर निगम के शौर्य दीर्घा पार्क में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर ताला लगा मिला और भाजपा के नेताओं सहित कोई पार्षद और अधिकारी यहाँ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यर्पण करने नही पहुँचा।
दिन में 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति उक्त गार्डन में प्रताप की प्रतिमा को साफ तक करने नही पहुँचा है। प्रतिमा को पुण्यतिथि के दिन भी साफ नही किया गया जो नगर निगम उद्यान विभाग की लापरवाही के साथ भाजपा नेताओं की प्रताप के प्रति उदासीनता भी बताता है।
आपको बताते चले कि महाराणा प्रताप को समूचे विश्व मे आत्म सम्मान, देशप्रेम और त्याग के लिए जाना जाता है। प्रताप मेवाड़ के प्रातः स्मरणीय राजा रहे है उसे ही नगर निगम उदयपुर और भाजपा बोर्ड भूल गया।