बड़ी खबर : अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कोरोना मामले में मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ होने वाला है। टीकाकरण का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होगा। तीसरे चरण में 18 साल से ऊपर वालों को टीका दिया जायेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि देशभर के बाजारों में कोरोना की वैक्सीन मिलेगी। केंद्र सरकार ने वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।
ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल से सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk