Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / भीलवाड़ा को कोरोना देने वाला डॉक्टर तीन दिन रह कर गया उदयपुर,क्लब महिन्द्रा सील !

clean-udaipur भीलवाड़ा को कोरोना देने वाला डॉक्टर तीन दिन रह कर गया उदयपुर,क्लब महिन्द्रा सील !
News Agency India March 02, 2020 10:06 AM IST

भीलवाड़ा को कोरोना देने वाला डॉक्टर तीन दिन रह कर गया उदयपुर,क्लब महिन्द्रा सील !

राजस्थान में कोरोनावायरस पॉजिटिव के 23 मामले सामने आने के बाद हालात भयावह हो चले हैं। इसमें से 11 केस भीलवाड़ा शहर से सामने आए हैं। जिनमें से छः मामले शुक्रवार को और 5 केस शनिवार को सामने आए है । जहाँ एक ओर भीलवाड़ा में संक्रमण के बाद पूरा शहर बंद करवा दिया गया है। वहीं एक ओर जानकारी सामने आयी है जिसमे कहा गया है कि जिस डॉक्टर की वजह से पूरा भीलवाड़ा कोरोना महामारी की जद में आ गया था ,वही डॉक्टर उदयपुर के महिन्द्रा क्लब रिसोर्ट में तीन दिन रुक कर गया था। ऐसी जानकारी सामने आने के बाद उदयपुर प्रशाषन हरकत में आ गया है। महिंद्रा क्लब रिसोर्ट को सील करने की तैयारियों में स्थानीय उदयपुर प्रशाषन जुट गया है। इसके साथ ही महिंद्रा क्लब रिसोर्ट के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग करने की तैयारियाँ की जा रही है।

देश में अब तक जाे काेराेना पाॅजिटिव के मामले आए हैं, उनमें विदेशी पर्यटक या एनआरआई हैं, लेकिन अकेला भीलवाड़ा ऐसा शहर है जहां पर डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ पाॅजिटिव मिले हैं।

भीलवाड़ा के जिस अस्पताल संक्रमित पाए गए डॉक्टर-कंपाउंडर काम करते थे , वहां पर करीब 6 हजार लोगों के इनके चपेट में आने की जानकारी मिली है। भीलवाड़ा जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भीलवाड़ा शहर में कुल 13 स्थानों पर 400 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS