राजस्थान : भामाशाह स्वास्थ्य बीमा से इलाज करवाने पर संकट के बादल !
राजस्थान :गरीब लोगो द्वारा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा से इलाज करवाने पर संकट के बादल छाते नज़र आ रहे है। इंश्योरेंस कंपनी और चिकित्सा विभाग में विवाद भुगतान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है वहीं कंपनी ने भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए अस्पतालों को रात 12 बजे से इलाज बंद करने के निर्देश दे दिए है। उधर चिकित्सा विभाग ने फैसला लिया है कि इलाज जारी रहेगा और अस्पतालों को सीधा भुगतान किया जाएगा।
राजस्थान की सरकार ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना 13 दिसंबर 2015 को प्रारंभ की थी। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सरकार का जोर लोगों का स्वास्थ्य सुविधाएं देने पर है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोरी लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलती है। योजना के अंतर्गत परिवारों को कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ चुनिंदा निजी (प्राइवेट) अस्पतालों में भी ये सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।