बीएसएफ और बीजीबी के बीच झड़प,मछुआरे छुड़ाने गए दल पर किये फायर !
भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक गंभीर घटना की रिपोर्टिंग की है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) जिनके साथ भारत के बीएसएफ के सौहार्दपूर्ण संबंध है, उन्होंने आज बीएसएफ के दो जवानों को घायल कर गलत सन्देश दिया है।
सूत्रों के अनुसार तीन भारतीय मछुआरे सीमा क्षेत्र में पद्मा नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे। दो मछुआरे वापस आ गए और बीएसएफ पोस्ट काकमीचर के पास पहुंचे और उन्होंने शिकायत करी कि बीजीबी ने उन्हें पकड़ लिया है। बीएसएफ नाव में 5 सैनिकों के साथ लगभग 10:30 बजे (बीएसएफ) पोस्ट कमांडर सीमा पिलर 75/7-एस के पास नदी पद्मा के जल चैनल में बीजीबी गश्त के पास पहुंचे। फ्लैग मीटिंग के दौरान बीजीबी के गश्ती दल ने भारतीय मछुआरे को रिहा नहीं किया और बीएसएफ को घेर लिया ।
हालात बिगड़ते देख बीएसएफ पार्टी ने तुरंत लौटने का फैसला लिया । बीजीबी के जवानों ने लौट रही बीएसएफ पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह को उनके सिर पर गोली लगी और कांस्टेबल / चालक दल (नाविक) को उनके दाहिने हाथ में गोली लगी। दोनों को घटनास्थल से तुरंत निकाल कर आर्मी हॉस्पिटल पहुँचाया गया है । एचसी विजय भान सिंह ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
आपको बताते चले कि भारत और बांग्लादेश 4096.7 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं। न केवल दोनों ताकतें शांति बनाए रखने के लिए काम करती हैं बल्कि विभिन्न स्तरों पर नियमित प्रशिक्षण आदान-प्रदान होते रहते हैं। ऐसे में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) से मामूली बात पर इस तरह की झड़प होना बीजीबी की चाल जैसा लगता है।