वीडियो : साधुओं के साथ बैठ रामधुन सुनते हैं भालू, एक आवाज पर चले आते हैं दौड़े !
आपने मंदिरों में इंसानों को पूजा पाठ करते तो देखा होगा लेकिन शहडोल के रामवन आश्रम में भालू बड़ी श्रद्धा से भगवान के भजन सुनते आते है और प्रसाद भी ग्रहण करते हैं। दरअसल घनघोर जंगल के बीच में सीताराम बाबा कुटिया बनाकर रहते हैं और वाद्य यंत्रों के साथ भगवान के भजन करते है। बाबा का कहना है कि वो जैसे ही वाद्य यंत्रों के साथ भजन गाते हैं,वैसे ही भालु का एक दल भजन सुनने के लिए आ जाता है। भालुओं के दल में एक नर व मादा भालू व दो शावक हैं। ये सिलसिला पिछले 8 सालों से चला आ रहा है। भालु यहां बड़ी श्रद्धा के साथ भजन सुनते हैं और प्रसाद ग्रहण कर वापस चले जाते हैं।