बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली के कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सोमवार की रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
गांगुली के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में हार्ट अटैक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।