07 नवंबर 2022 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को झटका लगा है। कांग्रेस के लिए भारत जोडो यात्रा में KGF-2 के म्यूजिक का इस्तेमाल करने पर नई परेशानी खड़ी हो गयी है। KGF-2 की म्यूजिक कंपनी ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की थी। इस पर बेंगलूरू कोर्ट ने कांग्रेस के टवि्टर अकाउंट पर रोक लगाने का आदेश दिया है। आपको बताते चले कि कांग्रेस ने भारत जोडा यात्रा को बढ़ावा देने के लिए एमआरटी म्यूजिक के गानों का इस्तेमाल किया था।
बेंगलुरु के यशवंतपुर पुलिस में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में संगीत कंपनी की तरफ से कहा गया है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यात्रा के दौरान दो वीडियो ट्वीट किए, जिसमें बिना अनुमति के केजीएफ -2 के लोकप्रिय गीतों का इस्तेमाल किया गया था।
यहीं नहीं MRT म्यूजिक कंपनी ने KGF 2 के म्यूजिक राइट्स का अधिकार हासिल करने के लिए भारी रकम का निवेश किया है। एमआरटी म्यूजिक का आरोप है कि कांग्रेस ने बिना पूछे अपने पॉलिटिकल इवेंट के लिए उनके म्यूजिक का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जिस वीडियो में केजीएफ 2 से गाने का इस्तेमाल किया है, उसमें राहुल गांधी भी दिख रहे हैं।
मामलें पर काँग्रेस ने ट्वीट कर के कहा गया है कि मीडिया से यह पता चला है कि बेंगलुरु कोर्ट ने कांग्रेंस के सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। हमें इस कार्यवाही के बारे में सूचित नहीं किया गया, ना हम कोर्ट में उपस्थित थे, ना ही आदेश की कॉपी मिली है.हम कानूनी सलाह ले रहे हैं।