पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक "बाघिनि" के ट्रेलर पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई !
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक "बाघिनि" के ट्रेलर पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है।चुनाव आयोग ने 3 वेबसाइटों को कहा है कि ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक "बाघिनि" के ट्रेलर को तुरंत हटाये। चुनाव आयोग का कहना है कि फ़िल्म को अभी सेंसर बोर्ड से सर्टीफिकेट नही मिला है। दरसअल बीजेपी ने चुनाव आयोग से "बाघिनि" फ़िल्म को रिव्यू करने की मांग की थी।चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांगी रिपोर्ट मांगी थी।
बीजेपी ने अपने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बनी बायोपिक "बाघिनि" को भी उसी तर्ज पर चुनाव आयोग देखे जिस तर्ज पर PM नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक को देखा था। फ़िल्म 3 मई को रिलीज हो रही है।