राजस्थान में भीड़-भाड़ वाले आयोजनों पर जारी रहेगी रोक
जयपुर, 8 सितम्बर। राज्य सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव के दृष्टिगतप्रदेश में किसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ सम्बन्धी आयोजन यथा सार्वजनिक, सामाजिक, राजनैतिक, खेल-कूद, मनोरंजन संबंधी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, त्योहारों आदि के आयोजन तथा जुलूस, मेलों एवं हाट बाजारों परप्रतिबंध को आगे भी जारी रखे जाने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख शासन सचिव (गृह) अभय कुमार ने इस संबंध में 10 जुलाई, 2021 को जारी आदेश का हवाला देते हुए सभी जिला कलक्टर, पुलिस आयुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है किसार्वजनिक स्थानों पर आमजन द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार एवं कोरोना प्रोटोकॉल की अनुपालना का अभाव कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का कारण बन सकता है। संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कोविड-19 संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुएप्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये किकिसी भी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम यथा-धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैलियों आदि का आयोजन ना हो।
समस्त जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस आयुक्त को नो-मास्क, नो-मूवमेंट की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।किसी भी प्रतिष्ठान, बाजार या आमजन आदि द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार के मानदंडो का पालन नहीं किया जाता है तो प्रशासन द्वारा उनके विरूद्ध उपयुक्त कार्यवाही की जाए।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के गृह मंत्रलय की ओर से राज्य सरकार को भेजे गए अद्र्धशासकीय पत्र मेंआगामी त्योहारोंके अवसर पर एवं सार्वजनिक रूप से भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ हीकोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए फाइव-फोल्ड स्टे्रटजी (टेस्ट, टे्रक, ट्रीट, वैक्सीनेशन एण्ड कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर) पर ध्यान केन्दि्रत करने की आवश्यकता व्यक्त की गई है। इण्डियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) तथा नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने भी ऎसे सार्वजनिक कार्यक्रमों केसुपर स्प्रेडर इवेंटमें बदलने की आशंका व्यक्त की है।
प्रदेश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण में कमी को देखते हुए विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंधों के साथ आमजन की सुविधा एवं वस्तुओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक गतिविधियों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के पॉजिटिव मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिनफिर भी कुछ राज्य ऎसे हैं, जहां अभी भी दैनिक पॉजिटिव मामलों में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए गृह विभाग ने वर्तमान में पूरी तरह सजग रहने एवं सावधानी बरतने के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार की पालना करने के निर्देश दिए हैं।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en