बालाकोट एयर स्ट्राइक का वीडियो,भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम !
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने CRPF के जवानों पर हमला किया थ।तब पूरे देश में रोष था इसी के जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी. इस एयरस्ट्राइक में वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ बम बरसाए थे । अब शुक्रवार को वायुसेना की तरफ से इस एयरस्ट्राइक पर एक वीडियो जारी किया गया है ।जिसमें एयरस्ट्राइक की पूरी प्रक्रिया को दिखाया गया है ।
वायुसेना के द्वारा इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ गुस्सा था। जिसके बाद वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने की योजना बनाई थी । वीडियो के मुताबिक वायुसेना के विमानों में पाकिस्तान के बालाकोट में चल रहे आतंकी अड्डों पर निशाना बनाया और उन्हें तबाह कर दिया।
वीडियो में दिखाया गया है कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अगले दिन (27 फरवरी) को भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया।