Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर में किया बजरंग सेना ने वैलेंटाइन डे का विरोध !

clean-udaipur उदयपुर में किया बजरंग सेना ने वैलेंटाइन डे का विरोध !
News Agency India February 01, 2020 09:53 PM IST

उदयपुर में किया बजरंग सेना ने वैलेंटाइन डे का विरोध !

देशभर में युवाओं के बीच में शुक्रवार को वैलेंटाइन डे का त्यौहार मनाया जा रहा है। सालभर बाद एक बार फिर से हिंदूवादी संगठन को हिन्दुत्व की याद आई है और पश्चिमी सभ्यता के नाम पर उदयपुर के सूरजपोल चौराहे पर इसका विरोध किया जा रहा है।बजरंग सेना ने सीधे तौर पर इसका विरोध जाहिर करते हुए, इसे देश की संस्कृति से खिलवाड़ किए जाना बताया है।

हिंदू संगठन बजरंग सेना ने वेलेंटाइन डे के विरोध में सूरजपोल पर बैनर लगा कर लोगो को भारतीय संस्कृति अपनाने को कहा है। विरोध कर रहे बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर लोगों को वेलेंटाइन डे मनाने का हक है तो हमें अपनी संस्कृति बचाने का भी हक है।
इसी बीच हिन्दू संगठनों के विरोध की भी आशंका है। इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर व आसपास के पार्क व रेस्टोरेंट्स सहित अन्य ऐसे सार्वजनिक स्थल जहां प्रेमी जोड़े जा सकते हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS