बड़ी तालाब के गेट से पानी निकला, प्रसाशनिक लापरवाही आयी सामने !
किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बड़ी झील का पानी छोड़ा है। बडी झील के फाटकों में कुछ तकनीकी खराबी से लोग परेशान हो गए और खेत पानी से भर गए। गेट समय पर बंद नहीं हो सके और हज़ारो गैलन पानी खेतों में बर्बाद हो गया।
सोमवार को बडी झील के फाटकों को खोला गया ताकि सिंचाई की सुविधा प्रदान की जा सके। झील में निकासी के लिए 2 गेटहैं, जिनमें से एक पहले से ही खराब था। इस खराब गेट की जल संसाधन विभाग सहित उदयपुर प्रसाशन ने जान कर भी सुध नही ली।जब दूसरे फाटक को खोला गया तब पानी काफी तेजी के साथ बहने लगा और तभी दूसरे गेट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिससे इस द्वार को बंद करना असंभव हो गया। खेत पानी से भर गए। बड़ी, उपली बड़ी और हवाला में कई खेत पानी से भरे गए।
यह रबी फसल की बुवाई का मौसम है। लेकिन जब खेतों में पानी भर जाता है, तब फसलों को एक महीने के बाद ही बोया जा सकता है। मंगलवार सुबह गेट की मरम्मत की गई है।