बाबा रामदेव योग करते समय गिरे हाथी के ऊपर से,वीडियो वायरल !
योग गुरु बाबा रामदेव योग के साथ हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते है। इस बार बाबा रामदेव हाथी के ऊपर से योग करते करते गिर पड़े।हुआ यूं कि बाबा रामदेव हाथी पर बैठकर प्राणायाम कर रहे थे।तभी हाथी के हिलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह हाथी की पीठ से फिसल कर नीचे गिर पड़े।
हालांकि उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आई है लेकिन लोग बाबा रामदेव को गिरते देख घबरा गए।
बाबा रामदेव ने मथुरा में महावन के रमणरेती आश्रम में योग शिविर लगाया था। इसी दौरान वह हाथी पर बैठकर योग प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन जैसे ही हाथी ने हिलना शुरू किया तो बाबा का बैलेंस बिगड़ गया और वह हाथी की पीठ से फिसल गए और गिर पड़े।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
शुक्र ये रहा कि रमणरेती आश्रम में रेती होने के कारण वहां पर जमीन भुरभुरी बनी हुई थी और उन्हें गिरने के कारण कोई भी चोट नहीं आई। तुरंत से बाबा खड़े होकर हंसने लगे लेकिन उनके हाथी के ऊपर से गिर जाने के बाद वहां पर मौजूद सभी संत एवं श्रद्धालु यकायक आश्चर्य चकित रह गए।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk