"अनारकली" बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के बेटे की मुसीबत बढ़ी !
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के बयान पर रामपुर निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया है।रामपुर निर्वाचन अधिकारी ने अब्दुल्ला आजम खान के विवादास्पद बयान की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी है।रामपुर निर्वाचन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में अब्दुल्ला आजम खान के बयान की फ़ुटेज भेजी है।दअरसल सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा पर बिना नाम लिए निशाना साधा था।
रामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला आजम खान ने कहा कि अली भी हमारे और बजरंगबली भी हमारे। हमें अली भी चाहिए बजरंगबली भी चाहिए लेकिन अनारकली नहीं चाहिए।