Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय,

clean-udaipur अजमेर में बनेगा आयुर्वेद विश्वविद्यालय,
Aayushman Bhatt March 17, 2026 09:13 AM IST

 

जयपुर, 16 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा रंगों के पावन पर्व होली की खुशियाँ साझा करने के उद्देश्य से अजमेर में सोमवार को एक निजी होटल में पत्रकार बंधुओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं प्रीति भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक संवाद और विकास की जानकारी आमजन तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
श्री देवनानी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में अजमेर के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण सौगातें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 38 वर्षों के बाद अजमेर में विश्वविद्यालय स्थापना का विधेयक पारित हुआ है। इसमें आयुर्वेद के साथ योग, नेचरोपैथी तथा होम्योपैथी जैसे विषयों का अध्ययन-अध्यापन भी प्रारम्भ किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि अजमेर के सर्किट हाउस में बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी सूट सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही अजमेर नगर निगम क्षेत्र के ग्राम हाथीखेड़ा-बोराज में पेयजल व्यवस्था के लिए 28 करोड़ रुपये, राजस्व मण्डल के नवीन भवन के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये, शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये तथा जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
 
 उन्होंने बताया कि पुष्कर घाटी मार्ग के लगभग 6 किलोमीटर चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं तारागढ़ किले को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे यह स्थल देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बन सकेगा। इसके साथ ही स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर आध्यात्मिक केन्द्र की स्थापना, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में महर्षि दयानन्द सरस्वती पैनोरमा का निर्माण तथा चामुण्डा माता मंदिर तक यात्री रोप-वे की डीपीआर तैयार कराने जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।
 
श्री देवनानी ने बताया कि अजमेर और जयपुर में आमजन व पर्यटकों के लिए सुविधा केन्द्र, अजमेर सहित 5 शहरों में स्मार्ट पार्किंग, तथा अजमेर सहित 16 जिलों में मॉडल उद्यानों को ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करने की योजनाएँ भी स्वीकृत की गई हैं।
 
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जेएलएन चिकित्सालय सहित अन्य अस्पतालों में 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, तथा मरीजों और उनके परिजनों के लिए अत्याधुनिक विश्राम गृह स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही अजमेर सहित विभिन्न शहरों में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग सेंटर, मेंटल हेल्थ केयर सेल, और संभाग मुख्यालयों के ट्रोमा सेंटर को चरणबद्ध रूप से लेवल-1 ट्रोमा सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि विधानसभा को पेपरलेस बनाने की दिशा में कार्य, समितियों की बैठकों और पास की डिजिटल व्यवस्था, तथा विधानसभा सत्र की अवधि को 34 दिन तक बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिनमें पक्ष-विपक्ष का सकारात्मक सहयोग मिला है।
  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS