धोली बावड़ी में अपाहिज़ पत्नी पर किया चाकू से हमला,पत्नी गम्भीर घायल !
उदयपुर के धोली बावड़ी इलाके में चाकूबाजी की सनसनी घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी और गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। महिला का नाम शाह बानो बताया जा रहा है और पति का नाम आरिफ मुहम्मद है।
पीड़िता के गले में चाकू से वार किया गया और दोनों हथेलियाँ कट गयी है।
सूत्रों के अनुसार आरिफ की ये दूसरी पत्नी थी जो कि अपाहिज थी। पहली पत्नी से आरिफ का तलाक हो गया था और उससे उसकी तीन बच्चियाँ भी है। वही शाह बानो और आरिफ का एक लड़का भी है।
झगड़े का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है।