उदयपुर के एकलिंगपुरा में लुटेरों ने एटीएम काट चुराये 14 लाख ,पुलिस को मिले सुराग !
उदयपुर शहर के समीप उदयपुर- झामर कोटडा मार्ग पर स्थित एकलिंगपुरा गांव में मध्यरात्रि में लुटेरों ने मुख्य रोड़ पर स्थित बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम को निशाना बनाकर एटीएम को काटकर लाखों की नकदी साफ कर दी। सवीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत एकलिंगपुरा में तकरीबन 1 बजे बाद लूटेरे एटीएम में प्रवेश हुए और एटीएम को काटकर नकदी ले गए । देर रात सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। कितनी नकदी ओर लुटेरो की संख्या कितनी थी, ये बैंक प्रबंधन की तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा। गौरतलब है कि डेढ़ महीने पूर्व भी इसी बैंक के समीप मोटर बाइंडिंग की दुकान पर भी इलेक्ट्रॉनिक सामान ओर मोटर चुरा ले गए थे।
फिलहाल पुलिस को सुराग हाथ लगे है और जल्द लूटेरे सलाखों के पीछे होंगे।