सहवृत पार्षद उठा रहे लगातार जनहित के मुद्दे,निगम अधिकारियों से मिल काम सही नहीं होने पर जताया रोष !
उदयपुर 05 अगस्त 2021 - उदयपुर में राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत सहवृत पार्षद लगातार एक के बाद एक मुद्दे उठाकर चर्चा में बने हुए है। इसी क्रम में मनोनीत पार्षदों ने आज रविंद्रपाल सिंह कप्पू व मदन सिंह बाबरवाल के नेतृत्व में नगर निगम में मुकेश चन्द्र पुजारी, महेंद्र कुमार समदानी, श्रीमती शशिबाला सिंह एवं अन्य अधिकारियों से मिलकर उनसें मांग की है कि उदयपुर में सबसे बडी़ समस्या है कि आम आदमी के काम नहीं हो पा रहे है। उनसे निगम के कर्मचारी व अधिकारी चक्कर कटवाते रहते है। स्मार्ट सिटी वाले काम नगर निगम पर डाल देते हैं और नगर निगम वाले स्मार्ट सिटी वालों पर डाल देते हैं। उदयपुर वासी इससे काफी परेशान है।
कप्पू ने बताया जो अधिकारी सही काम नहीं कर रहे है, उनकी लिस्ट बना कर शीघ्र ही सरकार को भेजी जायेगी। साथ ही मांग की है कि दिव्यागों के लिये रेम्प तो बना हुआ है लेकिन अन्दर आने के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं है, उसकी भी शीघ्र व्यवस्था की जाये। आयुक्त हिम्मत सिंह बाहरठ ने सभी काम समय पर करवाने व सभी आम नागरिकों को पुरी तवज्जो देने का पुरा आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोनीत पार्षद रविंद्र पाल सिंह कप्पू अजय पोरवाल, बतुल हबीब, गोपाल नागर, संजय सुथार, फिरोज अहमद शेख, विनोद जैन, मदन सिंह बाबरवाल, संजय मन्दवानी, राजेश चौहान एवं गणेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en