Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / आशुतोष एटी पेडणेकर को उदयपुर में संक्रमण का दायरा बढ़ने पर बनाया प्रभारी अधिकारी !

clean-udaipur आशुतोष एटी पेडणेकर को उदयपुर में संक्रमण का दायरा बढ़ने पर बनाया प्रभारी अधिकारी !
News Agency India May 20, 2020 05:09 AM IST

आशुतोष एटी पेडणेकर को उदयपुर में संक्रमण का दायरा बढ़ने पर बनाया प्रभारी अधिकारी !

मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रवासियों के आगमन के कारण 11 जिलों में संक्रमण का दायरा बढ़ने पर इन जिलों में प्रभारी अधिकारी लगाए हैं। ये अधिकारी इन जिलों में जाकर प्रवासियों के आवागमन एवं संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही वहां चिकित्सा सुविधाओं एवं क्वारेंटाइन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना बनाएंगे। उदयपुर के लिए श्री आशुतोष एटी पेंडनेकर,पाली और सिरोही के लिए आईएएस अधिकारी श्री भास्कर ए सावंत, जोधपुर के लिए श्री नवीन महाजन, जालोर के लिए श्री मुक्तानंद अग्रवाल, बाड़मेर के लिए श्री ओमप्रकाश, नागौर के लिए श्री नरेशपाल गंगवार, सीकर के लिए श्री समित शर्मा, , भीलवाड़ा के लिए श्री केके पाठक, बीकानेर के लिए श्री प्रवीण गुप्ता एवं राजसमंद के लिए श्री भवानी सिंह देथा को प्रभारी अधिकारी लगाया गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री राजीव स्वरूप ने बताया कि सभी शैक्षणिक संस्थाओं में उनके कार्यालय अशैक्षणिक कार्यों के लिए खुल सकेंगे। लेकिन इनमें शैक्षणिक कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और न ही इनमें विद्यार्थी आ सकेंगे। साथ ही मॉल्स में दुकानें नहीं खुल सकेंगी, उनमें स्थित सिर्फ ऑफिस खुल सकेंगे।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS