लॉक डाउन में जावर माइंस चलाने की गुपचुप दी अनुमति मुख्यमंत्री गहलोत ने, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने जताया विरोध !
कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार सहित सभी राज्य सरकारों ने लॉक डाउन कर कोरोना प्रसार को रोकने का प्रयास किया है। वहीं राजस्थान की कांग्रेस नीत अशोक गहलोत सरकार ने उदयपुर के वेदांता ग्रुप के अधीन हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड जावर माइंस में गुपचुप तरीके से खनन करने की स्वीकृति दे दी है। इस पर विरोध जताते हुए उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है और कहां कि इस तरीके से किसी एक उद्यम को लॉक डाउन के दौरान स्वीकृति देना उद्योग जगत में भेदभाव को दर्शा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जावर माइंस में तकरीबन 7000 श्रमिक काम करते हैं और अगर ऐसे माहौल में जावर माइंस में खनन शुरू कर दिया जाता है तो आसपास के गांवों सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रमिकों का आना-जाना शुरू हो जाएगा जिससे लोग डाउन का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।