राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वारियर्स के संक्रमण से मृत्यु पर 50 लाख देने की घोषणा !
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वारियर्स के लिए संक्रमण की स्थिति में असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की सहायता राशि परिवार वालों को देने की घोषणा की है।
राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के कोरोना अभियान से संबंधित ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना संक्रमण की वजह से असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये की सहायता आश्रित/परिवार को देने की घोषणा की है।
भारत सरकार द्वारा कोरोना-महाप्रकोप में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाने पर सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों का 50 लाख रु का बीमा करने की घोषणा की है, इसका दायरा बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा उक्त स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा अन्य सभी राज्य कर्मचारियों (पटवारी,ग्राम सेवक,कानिस्टेबल इत्यादि),संविदा कर्मचारी (सफाई कर्मचारी,स्वास्थ्य कर्मचारी इत्यादि),मानदेय कर्मचारी(होमगार्ड,सिविल डिफेंस,आशा सहयोगिनी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आंगनबाड़ी सहायिका,मिनी आशा इत्यादि) को कोरोना अभियान ड्यूटी पर रहते हुए कोरोना संक्रमण की वजह से असामयिक मृत्यु होने पर 50 लाख रु की सहायता दी जायेगी।