मुंबई हमले के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम की कोरोना संक्रमण से मौत की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल !
भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़े और मुंबई हमले के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम और उसकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी और सूत्रों के अनुसार उसे कराची के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 5 जून को कई मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था लेकिन डी-कंपनी के दूसरे सरगना दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम ने ऐसी खबरों को खारिज कर दिया था ।
5 जून की रात से सोशल मीडिया पर मुंबई हमले के मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम के कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने की खबरें वायरल हो रही है।सोशल मीडिया के अनुसार आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कोरोना संक्रमण के कारण लियाकत नेशनल हॉस्पिटल कराची में कल रात करीब 8 बजे मौत हो गई। वह पहले से ही मौजूदा फेफड़े की बीमारी से पीड़ित था और 29 मई के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती था। इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर दाऊद इब्राहिम के मरने की खबरें आती रही है।
दाऊद को 2003 में भारत और अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया था। 1993 के मुंबई बम विस्फोट में उसकी भूमिका के लिए उसके सिर पर 25 मिलियन अमरीकी डालर का इनाम रखा गया था ।
शुरूआती रिपोर्ट से पता चला था कि उसके निजी स्टाफ और गार्ड को एकांतवास में भी रखा गया था । पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस ISI की शह में रह रहे दाऊद इब्राहिम कासकर के बारे में सुचना है कि वह कराची में रहता है। दाऊद 1993 में मुंबई हुए शृंखलाबद्ध बम विस्फोटों सहित सीमा पार से कई देश विरोधी अपराधों में आरोपी है। पाकिस्तान ने वर्षों तक दाऊद और उसकी फैमिली के पाकिस्तान में होने से इंकार कर हर बार दुनिया के सामने झूठ बोला है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.